रणधीर जायसवाल ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कार्यभार संभाला
नई दिल्ली, बुधवार, 03 जनवरी 2024। भारतीय विदेश सेवा के 1998 बैच के अधिकारी रणधीर जायसवाल ने आज यहां विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता का कार्यभार संभाल लिया। जायसवाल ने श्री अरिंदम बागची का स्थान लिया है जिन्हें संयुक्त राष्ट्र के जिनेवा कार्यालय में भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। शास्त्री भवन स्थित विदेश मंत्रालय के बाह्य प्रचार विभाग (एक्सपी डिवीजन) में श्री बागची ने श्री जायसवाल को कार्यभार सौंपा। इस मौके पर विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री जायसवाल का स्वागत किया। जायसवाल इससे पहले न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत थे। वह संयुक्त राष्ट्र न्यूयॉर्क मुख्यालय में भारत के स्थायी मिशन, पुर्तगाल, क्यूबा और दक्षिण अफ्रीका में भी तैनात रह चुके हैं।
Similar Post
-
परिसीमन पर उद्धव ठाकरे का रुख भ्रमित करने वाला, शिवसेना (उबाठा) विधेयक का समर्थन करे: शिरसाट
छत्रपति संभाजीनगर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। महाराष्ट्र के मंत्र ...
-
ओडिशा सरकार ने पुरी में भगवान जगन्नाथ से जुड़ी 52 एकड़ जमीन हासिल की
भुवनेश्वर, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। ओडिशा सरकार ने 'भगवान जगन्न ...
-
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास खेत से ड्रोन बरामद
जम्मू, शनिवार, 28 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंत ...
