धनखड़ छह जनवरी को हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर
नई दिल्ली, गुरुवार, 04 जनवरी 2024। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ छह जनवरी को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे और कई समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ एक दिवसीय यात्रा के दौरान हमीरपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान -एनआईटी, जाएंगे। वह 'विकसित भारत -2047 में युवाओं की भूमिका' विषय पर छात्रों को संबोधित करेंगे। वह छात्रों के साथ बातचीत भी करेंगे। उपराष्ट्रपति हिमाचल प्रदेश में शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के प्रयास की पहल 'एक से श्रेष्ठ' के 500वें केंद्र के उद्घाटन समारोह में भी मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर श्री धनखड़ बच्चों के साथ एक संवाद सत्र में भी भाग लेंगे।
Similar Post
-
पंजाब में छह उपायुक्तों समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। पंजाब सरकार ने छह उपायुक्तों (ड ...
-
असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल
गुवाहाटी, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरप ...
