अमृतसर में सवा तीन किलो हेरोइन और मोबाइल बरामद
जालंधर, शनिवार, 06 जनवरी 2024। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के एक और अवैध प्रयास को विफल करते हुए ज़िला अमृतसर के गांव दाओके से तीन किलो 210 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल बरामद किया है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि सुबह लगभग 5:30 बजे, सीमा पर तैनात सतर्क सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गाँव-दाओके, जिला - अमृतसर के आसपास सीमा बाड़ के पास कुछ गिरने की आवाज़ सुनी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की गहन तलाशी के बाद, बीएसएफ के जवानों ने एक खेत से हेरोइन (कुल वजन - लगभग 3.210 किलोग्राम) होने के संदेह में तीन पैकेज, पीले चिपकने वाली टेप में सुरक्षित रूप से लपेटे हुए और 01 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
