बंगाल: घायल ईडी अधिकारियों की हालत स्थिर
कोलकाता, शनिवार, 06 जनवरी 2024। पश्चिम बंगाल में एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता के आवास पर छापेमारी के दौरान भीड़ द्वारा किए गए हमले में घायल हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के तीन अधिकारियों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार हुआ है और अब उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि दो घायल अधिकारियों को आज (शनिवार को) छुट्टी दी जा सकती है। अधिकारी ने बताया कि वे तीसरे ईडी अधिकारी की अंतिम दौर की जांच करेंगे और उसके बाद तय करेंगे कि उन्हें रविवार को छुट्टी दी जाए या उसके एक दिन बाद। ईडी के तीसरे अधिकारी के सिर में चोट लगी थी।
अस्पताल के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”यहां भर्ती सभी तीन अधिकारियों की हालत स्थिर है। दो अधिकारी, जिन्हें मामूली चोटें आई थीं उन्हें आज छुट्टी दे दी जाएगी। तीसरे ईडी अधिकारी, जिनके सिर में चोट लगी थी उन्हें एचडीयू में भर्ती कराया गया और उनकी हालत भी ठीक है। हम उन्हें कल या एक दिन बाद छुट्टी दे सकते हैं।” उन्होंने बताया कि एक न्यूरोलॉजिस्ट और रीढ़ एवं दर्द विशेषज्ञों ने आज (शनिवार) सुबह घायल लोगों की जांच की और पाया कि उनकी हालत ठीक है। अधिकारी ने कहा, ”मामूली रूप से घायल हुए दो लोगों के शरीर और कंधों में दर्द है। उन्हें आवश्यक दवाएं दी गई हैं।”
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
