जम्मू कश्मीर के पुंछ में तलाशी अभियान दूसरे दिन भी जारी
मेंढर/जम्मू, शनिवार, 06 जनवरी 2024। जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के निकट सुरक्षाबलों का आतंकवाद रोधी तलाशी अभियान शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को मनकोट और मेंढर सेक्टर में वन क्षेत्र के लगभग 12 सीमावर्ती गांवों में यह तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि उचाड़ वन क्षेत्र से रुक-रुककर गोलीबारी की सूचना मिली थी लेकिन बाद में यह स्पष्ट हुआ कि सुरक्षाबलों ने अभियान के दौरान गोलियां चलाई थी। अधिकारियों के अनुसार अंतिम सूचना मिलने तक सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
