जम्मू-कश्मीर : किश्तवाड़ में वन उपज के अनधिकृत उत्खनन के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार
जम्मू, रविवार, 07 जनवरी 2024। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को वन उपज के कथित अनधिकृत उत्खनन के लिए नेपाल के दो निवासियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि एक पुलिस दल ने गुलाबगढ़ में एक वाहन को रोका और उसमें बड़ी मात्रा में वन उपज से भरे पांच बैग बरामद किए। उन्होंने बताया कि पांच लोगों – कब्बन-पद्दार (किश्तवाड़) निवासी नवांग सेंटम, दिल्ली के क्षितिज भूटानी, उत्तराखंड के महावीर और नेपाल निवासी सागर तमांग और गण मगर (जो वर्तमान में देहरादून में रह रहे हैं) को गिरफ्तार किया और इनके वाहन जब्त कर लिए गए। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस स्टेशन अथोली में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
