सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों की मौत
नई दिल्ली, मंगलवार, 09 जनवरी 2024। हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली सीमा के पास एक सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों की मौत हो गई । दोनों पुलिस अधिकारी कार से जा रहे थे जिसकी एक ट्रक से टक्कर हो गई । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा सोमवार को देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर पश्चिमी जिले के स्पेशल स्टाफ में तैनात निरीक्षक दिनेश बेनीवाल और आदर्श नगर थाने में तैनात एटीओ निरीक्षक रणवीर के रूप में हुई है। वे दोनों एक निजी कार से सोनीपत स्थित अपने-अपने घर लौट रहे थे। हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि दोनों की कार एक खड़े हुए ट्रक से टकरा गई जो कोहरे के कारण नजर नहीं आया होगा।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
