‘आप’ के राज्यसभा उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय
नई दिल्ली, शुक्रवार, 12 जनवरी 2024। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा दिल्ली में राज्यसभा के लिए नामित सदस्यों स्वाति मालीवाल, संजय सिंह और एन डी गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है क्योंकि किसी अन्य दल के उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ‘आप’ सांसद संजय सिंह, एन डी गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता का छह साल का कार्यकाल 27 जनवरी को समाप्त हो रहा है।
पार्टी ने सिंह और गुप्ता को दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से नामित किया है जबकि उसने दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल को सुशील गुप्ता के स्थान पर नामित किया है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘तीनों उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है क्योंकि किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। नतीजों की घोषणा आधिकारिक रूप से आज की जाएगी।’’ नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख नौ जनवरी थी जबकि नामांकन पत्रों की छंटनी 10 जनवरी को की गयी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 12 जनवरी है।
Similar Post
-
चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, आप नेतृत्व को इस बारे में बता दिया था: अनमोल गगन मान
चंडीगढ़, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। पंजाब की खरड़ सीट से आम आदमी प ...
-
दिल्ली यातायात पुलिस ने भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से पहले जारी किया परामर्श
नई दिल्ली, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। दिल्ली यातायात पुलिस ने भा ...
-
आंदोलनरत छात्रों का तथ्यान्वेषण समिति गठित करना अनधिकृत, इसका उद्देश्य तनाव भड़काना: एसआरएफटीआई
कोलकाता, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविज ...
