TCL ने 115 इंच डिस्प्ले वाला TV 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ किया पेश
TCL बड़े साइज के स्मार्ट TV में लम्बी छलांग लगा रही है। कंपनी ने CES 2024 में 115 इंच का टीवी पेश कर दिया है। यह TCL QM891G मॉडल है जो एक 115 इंची मिनी LED TV है। इसमें 20,000 लेवल बैकलाइट पार्टीशन है और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। टीवी में मिनी एलईडी पैनल दिया गया है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंट्रास्ट रेश्यो 7000:1 है। साउंड के लिए इसमें 6.2.2 चैनल Dolby Atmos स्पीकर सिस्टम दिया गया है। कुल मिलाकर टीवी धांसू स्पेसिफिकेशन लेकर आता है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
TCL QM891G 115 mini-LED TV Price
- TCL QM891G 115 mini-LED TV को कंपनी ने CES 2024 में अभी पेश (via) ही किया है। इसकी कीमत क्या होगी कंपनी ने इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी है। जल्द ही इसके बारे में डिटेल्स रिलीज की जा सकती हैं।
TCL QM891G 115 mini-LED TV Specifications
- TCL QM891G 115 mini-LED TV में 115 इंच का डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यानी कि यह टीवी हाई स्पीड कंटेंट जैसे रेसिंग या गेम्स को अच्छे तरीके से, बिना मोशन ब्लर के दिखा सकता है। इसमें 20,000 लेवल बैकलाइट पार्टीशन है और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसका कंट्रास्ट रेश्यो 7000:1 है और रेस्पॉन्स रेट काफी अधिक है। टीवी में VA स्क्रीन A++ बटरफ्लाई विंग स्टार स्क्रीन है। यह एक हाईएंड स्क्रीन है जिसे TCL Huaxing ने लिक्विड क्रिस्टल लेयर के साथ बनाया है। यह नॉनस्केल बायोनिक टेक्नोलॉजी पर आधारित है। लिक्विड क्रिस्टल मॉलिक्यूल्स का बटरफ्लाई विंग माइक्रोस्ट्रक्चर, पास होने वाली लाइट को बेहतरीन तरीके से कंट्रोल करता है।
- TCL 115 inch mini-LED TV में AMD FreeSync Premium सपोर्ट दिया गया है। यह एंटी ग्लेयर स्क्रीन कोटिंग के साथ आता है। साउंड के लिए इसमें 6.2.2 चैनल Dolby Atmos स्पीकर सिस्टम है। ब्रॉडकास्टिंग के लिए इसमें ATSC 3.0 ट्यूनर है। यह Lingyao चिप M2 से लैस है। कंपनी ने इसमें कंट्रोल डेस्कटॉप दिया है जिसकी मदद से इसे आसानी से ऑपरेट किया जा सकता है।
Similar Post
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
-
Oppo A6 Pro 5G हुआ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन ...
