‘डंकी रूट’ से लोगों को यूरोप भेजने के नौ आरोपी गिरफ्तार : दिल्ली पुलिस
नई दिल्ली, सोमवार, 15 जनवरी 2024। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि अवैध दस्तावेजों के आधार पर लोगों को यूरोपीय देशों में भेजने के आरोप में चार बांग्लादेशी नागरिकों समेत नौ लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी काम के फर्जी परमिट हासिल करके कुख्यात “डंकी रूट” का इस्तेमाल कर रहे थे और प्रत्येक यात्री से 15 लाख रुपये तक वसूल रहे थे। ‘डंकी रूट’ एक अवैध आप्रवासन तकनीक है जिसका उपयोग देशों में अनधिकृत प्रवेश के लिए किया जाता है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अचिन गर्ग के अनुसार, गिरोह का पर्दाफाश होने की शुरुआत चार जनवरी को बांग्लादेशी नागरिकों मोहम्मद अनवर काजी (22) और मोहम्मद खलीलुर रहमान (22) की गिरफ्तारी के साथ शुरू हुई। गर्ग ने कहा, “काजी और रहमान की गिरफ्तारी के बाद अली अकबर, मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद मुदस्सिर खान, बरेंद्र आर्य, धीरज बिश्नोई, गौरव गुलाटी और मोहम्मद यूनुस को गिरफ्तार किया गया।” अधिकारी ने कहा कि अली अकबर और यूनुस खान भी बांग्लादेशी नागरिक हैं और वे दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे थे।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
