कांग्रेस ने वाई एस शर्मिला को पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 16 जनवरी 2024। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मंगलवार को पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल हुईं वाई. एस. शर्मिला को पार्टी की आंध्र प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में यह घोषणा की गई। शर्मिला आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष जी रूद्र राजू की जगह लेंगी। राजू ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी आलाकमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। शर्मिला ने हाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में दिल्ली में अपनी वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) का कांग्रेस में विलय कर दिया था। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश की राजनीति में वह कांग्रेस की प्रमुख नेता के रूप में उभरी हैं। शर्मिला आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी की बेटी और वर्तमान मुख्यमंत्री वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी की बहन हैं। राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा के चुनाव होने हैं।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
