राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से पहले बृहस्पतिवार को होगा ‘गणेश पूजन’
अयोध्या, गुरुवार, 18 जनवरी 2024। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए जारी अनुष्ठान के क्रम में बृहस्पतिवार को ‘गणेश पूजन’ और ‘वरुण पूजन’ किया जाएगा। एक पुजारी ने यह जानकारी दी। राम लल्ला की मूर्ति को बुधवार रात को गर्भगृह के अंदर लाया गया और तड़़के ‘कलश पूजन’ किया गया। पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया,’राम लल्ला की मूर्ति गर्भगृह में प्रवेश कर गई है। यह ‘विराजमान’ (स्थापित) नहीं हैं। ’’
उन्होंने कहा,‘‘ आज ‘गणेश पूजन’ और ‘वरुण पूजन’ होगा। उन्होंने कहा कि 121 पुजारियों को उनके पूजा कार्य सौंपे जाएंगे और मंदिर परिसर में गर्भगृह के बाहर वास्तु पूजा होगी। दीक्षित ने कहा कि आज प्रतिमा को पानी में रखा जाएगा जिसे ‘जलाधिवास’ कहा जाता है। राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार, अनुष्ठान 21 जनवरी तक जारी रहेंगे। राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ 22 जनवरी को दोपहर 12:20 बजे शुरू होगी और इसके दोपहर एक बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
