ईडी अधिकारी धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए सोरेन के आवास पहुंचे
रांची, शनिवार, 20 जनवरी 2024। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में पूछताछ करने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचे। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन (48) पहले ईडी द्वारा भेजे सात समन पर उसके समक्ष पेश नहीं हुए थे। उन्होंने जांच एजेंसी द्वारा आठवां समन भेजे जाने के बाद आखिरकार पूछताछ के लिए सहमति दे दी। एक अधिकारी ने बताया कि ईडी अधिकारी अपराह्न लगभग एक बजे सोरेन के आवास पर पहुंचे और उनसे पूछताछ करेंगे। उन्होंने कहा कि ईडी अधिकारियों की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) सोरेन के आवास के आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उच्च रेजोल्यूशन वाले ‘बॉडी कैमरा’ का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
