राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर जारी
जयपुर, शनिवार, 20 जनवरी 2024। राजस्थान के ज्यादातर क्षेत्रों में शीतलहर का दौर जारी है। राज्य के विभिन्न स्थानों पर शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर शीत दिवस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान न्यूनतम तापमान सिरोही में 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्र के अनुसार सीकर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, पिलानी में 5.3 डिग्री, जयपुर में 5.8 डिग्री, अंता में 6 डिग्री, अलवर, चूरू और फतेहपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
