‘आप’ नेताओं ने पंजाब के लिए लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की
नई दिल्ली, शनिवार, 20 जनवरी 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करने के वास्ते शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं की बैठक बुलायी गयी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के अन्य नेता भी बैठक में मौजूद रहे। विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल ‘आप’ और कांग्रेस दिल्ली तथा पंजाब समेत राज्यों में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत कर रहे हैं। बहरहाल, दोनों पार्टी के सूत्रों ने दावा किया कि उनकी राज्य इकाई चुनावों के लिए एक-दूसरे के साथ किसी भी गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। ‘आप’ नेताओं ने बताया कि केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक पंजाब में पार्टी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए बुलायी गयी।
Similar Post
-
चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही : अजय राय
अयोध्या, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर् ...
-
अमेरिका के कोलोराडो डेनवर विश्वविद्यालय को हैदराबाद में परिसर स्थापित करने के लिए मंजूरी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। कोलोराडो डेनवर विश्वविद्या ...
-
ओडिशा सरकार ने सात आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
भुवनेश्वर, बुधवार, 07 अक्टूबर 2026। ओडिशा सरकार ने बुधवार को सा ...
