चीन में भूस्खलन , 47 लोग दबे
कुनमिंग, सोमवार, 22 जनवरी 2024। दक्षिणी पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में सोमवार तड़के भूस्खलन से कुल 47 लोग दब गये। आपदा राहत मुख्यालय के मुताबिक 05:51 बजे झाओटोंग शहर के तांगफैंग टाउन के लियांगशुई गांव में हुए भूस्खलन के बाद 33 अग्निशमन वाहनों और 10 लोडिंग मशीनों के साथ 200 से अधिक बचावकर्मी लापता लोगों की खोज कर रहे हैं। अब तक 200 से अधिक निवासियों को मलबों से निकाला गया है। स्थानीय मौसम विभाग ने मंगलवार को शहर में हल्का हिमपात होने तथा न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचने का अनुमान जताया है।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
