अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में कोलकाता में शोभायात्रा
कोलकाता, सोमवार, 22 जनवरी 2024। अयोध्या में राम मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में सोमवार को उत्तरी कोलकाता से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गणेश टॉकीज के पास बैकुंठ मंदिर से शुरू हुई और यह चितरंजन एवेन्यू पर राम मंदिर पर संपन्न होगी। भगवान राम और देवी दुर्गा की झांकियों और तख्तियों के साथ शोभायात्रा का नेतृत्व पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक शुभेंदु अधिकारी और राहुल सिन्हा सहित अन्य नेताओं ने किया। ‘छऊ’ नर्तकों, कलाकारों और महिलाओं ने शोभायात्रा में रंग भर दिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर में ‘‘प्राण प्रतिष्ठा’’ समारोह में भाग लेंगे।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
