सर्वधर्म रैली से पहले ममता बनर्जी ने कालीघाट मंदिर में पूजा की
कोलकाता, सोमवार, 22 जनवरी 2024। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दोपहर में, कोलकाता में अपनी सर्वधर्म रैली शुरू करने से पहले कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की। नीले बॉर्डर वाली सफेद सूती साड़ी पहने ममता बनर्जी को कालीघाट मंदिर में पूजा अचर्ना करते देखा गया। पूजा के बाद, बनर्जी हाजरा मोड़ से पार्क सर्कस मैदान तक एक सर्वधर्म सद्भाव रैली का नेतृत्व करेंगी। इस दौरान वह मस्जिदों, चर्च और गुरुद्वारों सहित विभिन्न धर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाले कई पूजा स्थलों की यात्रा करेंगी। रैली का समापन पार्क सर्कस मैदान में एक विशाल सभा के साथ होगा।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
