ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को फिर जनवरी के बीच पेश होने को कहा
रांची, मंगलवार, 23 जनवरी 2024। प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी ने 27-31 जनवरी की तारीख दी है और कहा है कि मुख्यमंत्री अपने हिसाब से इसके लिए तारीख तय कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि 20 जनवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की थी। लगभग सात घंटे की पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री आवास से ईडी की टीम बाहर निकली थी। मुख्यमंत्री से ईडी ने बड़गाई अंचल में डीएवी बरियातू के पीछे स्थित 8.46 एकड़ जमीन के संबंध में पूछताछ की थी। मुख्यमंत्री से उनके और पारिवारिक सदस्यों द्वारा अर्जित संपत्ति के बारे में भी पूछताछ की थी।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
