तृणमूल कांग्रेस नेता शहजान शेख के आवास पर ईडी का छापा
कोलकाता, बुधवार, 24 जनवरी 2024। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित पीडीएस घोटाला मामले में बुधवार को पश्विम बंगाल में उत्तरी 24 परगना जिले के संदेशखली में तृणमूल कांग्रेस नेता शहजान शेख के सरबेरिया स्थित घर पर छापेमारी शुरू की। गत पांच जनवरी को तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता के आवास पर छापे मारने के लिए पहुंचे ईडी अधिकारियों पर उनके समर्थकों द्वारा मारपीट किये जाने की घटना के 19 दिन बाद आज फिर से यह कार्रवाई शुरू की गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारी चाबी की मरम्मत करने वाले व्यक्ति को साथ ले गये, जिसने जल्दी ही दरवाजा खोला और वे तलाशी के लिए घर में घुसे। उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारी तलाशी में लगे हुए हैं । सुरक्षा के लिए उनके साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी और जवान भी साथ हैं। ईडी ने तलाश अभियान के दौरान दो स्थानीय लोगों को भी गवाह के तौर पर लिया है। ईडी ने दावा किया है कि 20 हजार करोड़ रूपये से अधिक के कथित राशन घोटाला से प्राप्त धन का एक हिस्सा बंगलादेश और अन्य देशों में स्थानांतरित किया गया है।
Similar Post
-
माकपा नेता ने केजरीवाल से मुलाकात में ईसी विवाद, विजयन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर चर्चा की
नई दिल्ली, रविवार, 27 सितंबर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार् ...
-
पश्चिम मेदिनीपुर में बिजली के करंट से तीन हाथियों की मौत
कोलकाता, रविवार, 27 सितंबर 2026। बंगाल में पश्चिम मेदिनीपुर जिल ...
-
केरलम में सरकारी विभाग की वेबसाइट हैक, संदिग्ध पाकिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 27 सितंबर 2026। केरलम सरकार के सामान्य प् ...
