मायावती ने किया कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का स्वागत
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जनवरी 2024। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की स्वागत करते हुए कहा है कि कांशीराम को देश का यह शीर्ष सम्मान दिया जाना चाहिए। सुश्री मायावती ने बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा कि बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे देश के ऐसे महान व्यक्तित्व कर्पूरी ठाकुर को देर से ही सही अब भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करने के केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार दलितों एवं अन्य उपेक्षितों को आत्म-सम्मान के साथ जीने और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर कांशीराम का योगदान ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय है। इन्हें करोड़ों लोगों की चाहत अनुसार भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करना जरूरी है। बसपा प्रमुख ने कहा, ''देश के इस सर्वोच्च नागरकि सम्मान के लिए श्री कर्पूरी ठाकुर के परिवार और सभी अनुयाइयों आदि को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश में खासकर अति-पिछड़ों को उनके संवैधानिक हक के लिए आजीवन कड़ा संघर्ष करके उन्हें सामाजिक न्याय एवं समानता का जीवन दिलाने वाले जननायक कर्पूरी ठाकुर को आज उनकी 100वीं जयंती पर अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।
Similar Post
-
लद्दाख के पांच नये जिलों के लिए उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति
लेह/जम्मू, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय क ...
-
न्यायाधीश ने कार्ति चिदंबरम की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्य ...
-
त्रिपुरा में 17 जुलाई से शुरू होगी जनगणना 2027
अगरतला, मंगलवार, 28 अप्रैल 2026। त्रिपुरा में 'जनगणना-2027' का पह ...
