तटीय जिलों में पुराना गौरव हासिल करने के लिए कांग्रेस को मजबूत करें : डी के शिवकुमार
मंगलुरु, गुरुवार, 25 जनवरी 2024। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से तटीय जिलों में कांग्रेस को मजबूत करने का आग्रह किया है ताकि पार्टी अपना पुराना गौरव पुन:हासिल कर सके। बुधवार की शाम को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने के उद्देश्य से पार्टी का राज्य स्तरीय सम्मेलन अगले महीने मंगलुरु में होगा।
दक्षिण कन्नड़ और उडुपी की जिला इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जाने वाले इस सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य राष्ट्रीय नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। शिवकुमार ने कहा कि अधिक संख्या में युवाओं को शामिल कर पार्टी को बूथ स्तर पर सक्रिय किया जाना चाहिए और लोगों को राज्य में कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गई गारंटी के लाभों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर नेताओं से ज्यादा कार्यकर्ताओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि डीके जिले के सुलिया ब्लॉक में पार्टी में व्याप्त मतभेदों को नेताओं के बीच सुलझाया जाना चाहिए। बाद में कर्नाटक राज्य सुन्नी युवजन संघ (एसवाईएस) के वार्षिक सम्मेलन में शिवकुमार ने कहा कि सिद्धरमैया के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मेलन में उठाए गए हिजाब सहित विवादास्पद मुद्दों पर टिप्पणी किए बिना उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। इससे पहले, पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा कि हिजाब मुद्दा और संबंधित धार्मिक मामले अदालत के समक्ष विचाराधीन हैं और सभी धर्मों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करते हुए इसे कानून और संविधान के ढांचे के भीतर सुलझाना चाहिए।
Similar Post
-
राष्ट्रपति मुर्मु, ओडिशा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने रजो पर्व पर लोगों को दी शुभकामनाएं
भुवनेश्वर, रविवार, 14 जून 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृ ...
-
छोटे कारोबारियों की समृद्धि के बिना देश खुशहाल नहीं बन सकता: अखिलेश यादव
आगरा, रविवार, 14 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध् ...
-
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
श्रीनगर, रविवार, 14 जून 2026। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज स ...
