युवा शक्ति में लड़कियां महत्वपूर्ण हिस्सा: धनखड़
नई दिल्ली, शनिवार, 27 जनवरी 2024। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि देश में लड़कियां युवा शक्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा भ्रष्टाचार की निरंकुशता का स्थान लोकतंत्र के योग्यतातंत्र ने ले लिया है। धनखड़ ने शनिवार को यहां राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि जीवन का हर क्षेत्र लड़कियों की प्रतिबद्धता और भागीदारी से युक्त है। लड़कियाँ हमारी युवा शक्ति का महत्वपूर्ण घटक हैं। संसद भवन में एनएसएस के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए श्री धनखड़ ने गणतंत्र दिवस परेड में लड़कियों और महिला प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज भ्रष्टाचार और बिचौलियों को खत्म कर दिया गया है और युवाओं के पास अपनी क्षमता का उपयोग करने के अपार अवसर हैं। उन्होंने कहा, ''भ्रष्टाचार की निरंकुशता को लोकतंत्र के योग्यतातंत्र में बदल दिया गया है। धनखड़ ने उपस्थित युवाओं से नवोन्वेषी बनने और अनुसंधान और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करने और गौरवान्वित भारतीय होने तथा हमेशा राष्ट्र को पहले रखने का आह्वान किया।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
