राजस्थान: सर्दी का दौर जारी, कई इलाकों में घने से अति घना कोहरा छाया रहा
जयपुर, शनिवार, 27 जनवरी 2024। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है और शनिवार सुबह भी कई इलाकों में घने से अति घना कोहरा छाया रहा। हनुमानगढ़ के संगरिया में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। कई जगह घने से अति घना कोहरा देखा गया तो पश्चिमी राजस्थान में कई इलाकों में ‘शीत’ से ‘अति शीत दिवस’ दर्ज किया गया। इस दौरान संगरिया में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 4.4 डिग्री, अलवर में 5.0 डिग्री, सिरोही में 6.4 डिग्री, बांसवाड़ा में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
