जम्मू-कश्मीर में कठुआ के सीमावर्ती इलाके में मिले विस्फोटकों को निष्क्रिय किया गया
कठुआ/जम्मू, मंगलवार, 30 जनवरी 2024। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में दो विस्फोटकों का पता लगाया और उन्हें निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग दो किलोमीटर दूर शेरपुर इलाके में एक पॉलीथीन बैग में पैक कर रखी गई कुछ संदिग्ध सामग्री के बारे में सूचित किया। सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
Similar Post
-
उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी
देहरादून, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। उत्तराखंड में सामने आए एमबीब ...
-
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बृहस् ...
-
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, अगले दो हफ्तों में नया नोटिस देगा इंडी गठबंधन
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज् ...
