असम : मादक पदार्थ जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
गुवाहाटी, मंगलवार, 30 जनवरी 2024। असम के कछार जिले में दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ पड़ोसी राज्य से लाये गए थे। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, कछार पुलिस ने लोकनाथपुर, भागा, धोलाई में पड़ोसी राज्य से नशीले पदार्थों के लाए जाने के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 1.531 किलोग्राम हेरोइन और 460 ग्राम मेथम्फेटामाइन से भरे, साबुन के 50 डिब्बे बरामद किए गए हैं।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
