तीन नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली सदस्यता की शपथ
नई दिल्ली, बुधवार, 31 जनवरी 2024। संसद के बजट सत्र के पहले दिन बुधवार को राज्यसभा के तीन नवनिर्वाचित सदस्योें ने सदस्यता की शपथ ली और सदन ने दो दिवगंत पूर्व सदस्यों काे श्रद्धांजलि दी। सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने मनोनीत सतनाम सिंह संधू, दिल्ली से निर्वाचित आम आदमी पार्टी के सदस्य नारायण दास गुप्ता और सुश्री स्वाति मालिवाल को सदस्यता की शपथ दिलायी। इसके बाद सभापति ने दो पूर्व सदस्यों हरिशंकर भाभड़ा और श्रीमती सुश्री देवी के हाल के दिनाें में निधन होने की जानकारी सदन को दी। इसके बाद दो मिनट मौन रहकर सदस्यों ने दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। धनखड़ ने सदन की ओर से दो सदस्यों श्री सदानंद शेट तानावडे और श्री साकेत गोखले को जन्मदिन की शुभकामनायें दी। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
