केंद्र से पश्चिम बंगाल के बकाया की मांग को लेकर ममता बनर्जी ने धरनास्थल पर बिताई रात
कोलकाता, शनिवार, 03 फ़रवरी 2024। विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए केंद्र से पश्चिम बंगाल के बकाया की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना ठंड के बीच रात भर जारी रहा। बनर्जी ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेताओं के साथ शुक्रवार दोपहर को कोलकाता के मैदान क्षेत्र में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के सामने प्रदर्शन शुरू किया था। नेताओं ने शनिवार सुबह कहा कि बनर्जी के साथ मंत्री फिरहाद हाकिम और अरूप विश्वास समेत कई नेता रात में धरना स्थल पर रुके थे। ममता बनर्जी ने दावा किया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पर राज्य की मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का हजारों करोड़ रुपये बकाया है। धरना रविवार तक जारी रहेगा, सोमवार से राज्य का बजट सत्र शुरू हो रहा है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
