विदेश मंत्रालय दूतावास कर्मचारी की गिरफ्तारी पर जांच प्राधिकारों के साथ कर रहा काम
नई दिल्ली, रविवार, 04 फ़रवरी 2024।विदेश मंत्रालय मॉस्को में पदस्थ भारतीय दूतावास के एक कर्मचारी को कथित तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने से संबंधित मामले में जांच अधिकारियों के साथ काम कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने हापुड जिले के शाहमहीउद्दीनपुर गांव के निवासी सतेंद्र सिवाल को पूछताछ के बाद लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया। एक सूत्र ने कहा, ‘‘विदेश मंत्रालय इस मामले में जांच अधिकारियों के साथ काम करना जारी रखेगा।’’ उप्र एटीएस ने एक बयान में कहा कि सिवाल को आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बयान में कहा गया है कि सिवाल के खिलाफ लखनऊ के एटीएस पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 121ए (देश के खिलाफ युद्ध छेड़ना) और शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिवाल विदेश मंत्रालय में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के रूप में कार्यरत है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
