दिशाहीन और गुमराह करने वाला बजट: अखिलेश
लखनऊ, सोमवार, 05 फ़रवरी 2024। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये पेश किये गये बजट को दिशाहीन और लोगों को गुमराह करने वाला करार दिया। यादव ने पार्टी मुख्यालय में बुलायी गयी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा सोमवार को पेश किया गया बजट राज्य के दस फीसदी संपन्न लोगों को संतुष्ट कर सकता है मगर इस बजट से 90 फीसदी लोगों के जीवन मे कोई बदलाव नहीं आने वाला है। जब तक गैर बराबरी नहीं खत्म होगी तो सबका साथ कैसे होगा। वास्तव में ऐसे बजट से आर्थिक विषमता में इजाफा होगा और अमीर गरीब के बीच दूरी बढ़ेगी।
बजट में खेत सुरक्षा योजना के मद में 50 करोड़ रुपये के प्राविधान पर तंज कसते हुये उन्होने कहा कि इस योजना का नाम ''सांड से खेत सुरक्षा योजना'' होना चाहिये था जिसकी बात वह अरसे से कहते आये हैं कि आवारा जानवर किसानो के लिये सिर दर्द बने हुये हैं। उन्होने यह भी कहा कि छुट्टा जानवरों का इलाज किये बगैर पशु रोग का निराकरण संभव नहीं है। बजट प्रस्तावों में निवेश का जिक्र करते हुये मुख्य विपक्षी दल के नेता ने कहा कि सुपर कंडक्टर की सबसे बड़ी कंपनी उत्तर प्रदेश की बजाय गुजरात में निवेश कर रही है जबकि प्रधानमंत्री यहां के लोगों ने देश को दिया है। पीएम मोदी खुद स्वीकार करते हैं कि तमिलनाडु मेक इन इंडिया में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। उन्होने कहा ''ये जो डबल इंजन की सरकार है इसको हिसाब किताब देना चाहिए दिल्ली के 10 साल और उत्तर प्रदेश के सात साल का। अभी भी सड़कों पर गड्ढे क्यों नहीं भरे। नाले भर नहीं पाए। नौकरी नहीं, रोजगार नहीं, किसान की आय दोगुनी नहीं।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
