लाभ लेकर निकलना कुछ लोगों की फितरत होती है: अखिलेश
लखनऊ, सोमवार, 19 फ़रवरी 2024। समाजवादी पार्टी (सपा) में महासचिव पद से त्यागपत्र देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के नये दल के गठन की अटकलों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अखिलेश यादव ने तंज कसते हुये कहा कि लाभ लेना कुछ लोगों की फितरत होती है। यादव ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में स्वामी प्रसाद मौर्य के नये पार्टी के गठन के सवाल पर कहा ''कोई किसी के मन की बात को नहीं जान सकता और किसी के मन में क्या है कौन सी मशीन बतायेगी लाभ लेके तो सब चले जाते हैं।
गौरतलब है कि पार्टी में उनके विचारों की उपेक्षा का आरोप लगाने वाले श्री मौर्य द्वारा कथित रुप से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के नाम से एक निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। यादव के तंज पर पलटवार करते हुये श्री मौर्य ने एक बयान जारी कर कहा कि सपा की सरकार न तो केंद्र में है और न ही उत्तर प्रदेश में है। इसलिये लाभ देने का आरोप सरासर निराधार है। वास्तव में सपा के पास उन्हे कुछ देने की हैसियत नहीं है और उन्होने जो भी दिया है, वह उसे सम्मान के साथ वापस कर देंगे। उनके लिये पद नहीं बल्कि विचार मायने रखते है। श्री यादव की कही हुयी बात के लिये वह उन्हे मुबारकबाद देते हैं।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
