बलिया में बाइक ट्रैक्टर भिड़ंत में चार मरे
बलिया, मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने सामने की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के खनवर गांव निवासी शैलेन्द्र राजभर (25) और बंटी राजभर (26) सोमवार की मध्य रात्रि किसी शादी समारोह में शामिल होकर नगरा की ओर से जा रहे थे कि तिलकारी मोड़ पर बलिया की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गयी। इस हादसे में बाइक सवार शैलेन्द्र व बंटी तथा ट्रैक्टर सवार मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहना गांव निवासी शिवदरस (52) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गांव के ही नक्षत्र (55) गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
Similar Post
-
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर स्लीपर बस पलटी, 33 लोग घायल
रामबन/जम्मू, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय ...
-
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। भारत और यूरोपीय मुक्त व्या ...
-
दिल्ली भर में सफाई अभियान चलाया गया, कमला नेहरू रिज में अभियान में शामिल हुई मुख्यमंत्री
नई दिल्ली, गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
