JDU नेता महेश्वर हजारी ने बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
पटना, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024। जनता दल यूनाइटेड (जद यू) के नेता महेश्वर हजारी ने बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा सचिवालय द्वारा बुधवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार हजारी का इस्तीफा 21 फरवरी की दोपहर से प्रभावी हो गया। कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने हजारी मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि हजारी ने विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा क्यों दिया है।
Similar Post
-
दार्जिलिंग रेलवे स्टेशन के लोकोशेड का एक हिस्सा ढहने से आठ लोग घायल
दार्जिलिंग, बुधवार, 02 सितंबर 2026। लगातार हो रही बारिश के बीच प ...
-
किसानों, शिक्षकों को सौगात, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए दर्ज मामले वापस लेगी सरकार
चेन्नई, बुधवार, 02 सितंबर 2026। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसे ...
-
वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान के पार, नाव परिचालन निलंबित
वाराणसी (उप्र), बुधवार, 02 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश के वाराणसी म ...
