राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुँची उन्नाव
उन्नाव, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर उन्नाव पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओ ने कई जगहों पर उनका स्वागत किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को लखनऊ के बनी से उन्नाव जिले की सीमा में प्रवेश कर गई। यात्रा का सोहरामऊ, नवाबगंज टोल टैक्स, दही चौकी व उन्नाव बाईपास पर स्वागत किया गया। राहुल गांधी खुली जीप में नजर आए। यात्रा लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे से होकर उन्नाव शहर के अंदर से होते हुए कानपुर सीमा में प्रवेश करेगी। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
