केजरीवाल ने पानी के बिलों की एकमुश्त समाधान योजना पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई
नई दिल्ली, गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पानी के भारी-भरकम बिलों के लिए एकमुश्त समाधान योजना पर चर्चा के वास्ते बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह सर्वदलीय बैठक शाम चार बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। दिल्ली में इससे पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया था कि दोषपूर्ण पानी के बिलों के निवारण के लिए सरकार की एकमुश्त समाधान योजना में बाधा उत्पन्न हुई है क्योंकि शहरी विकास सचिव ने मंत्रीपरिषद के समक्ष प्रस्ताव पेश करने से इंकार कर दिया है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
