तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता शाहजहां शेख के सहयोगियों के आवास पर ईडी का छापा
कोलकाता, शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के एक पुराने मामले में तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता शाहजहां शेख से जुड़े कारोबारियों के आवासों पर शुक्रवार को छापेमारी की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईडी ने हावड़ा, विजयगढ़ और बिराती सहित शहर और उसके आसपास पांच अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी शुरू की। अधिकारी ने कहा, ‘‘ये छापेमारी शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के एक पुराने मामले से संबंधित है। ये लोग शाहजहां के साथ मछली के कारोबार में शामिल थे। हम कुछ विशिष्ट दस्तावेजों की तलाश कर रहे हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि ईडी मामले की सूचना रिपोर्ट के तौर पर आमतौर पर ईसीआईआर दर्ज करती है और यह आपराधिक मामलों में प्राथमिकी के समान होती है। प्रवर्तन निदेशालय अधिकारियों के दल पर पांच जनवरी को भीड़ ने उस समय हमला कर दिया था जब उन्होंने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि में शाहजहां के आवास में प्रवेश करने की कोशिश की थी।
इस हमले में तीन अधिकारी घायल हो गए थे। शाहजहां तभी से फरार है। जिला पुलिस और शेख के परिवार के सदस्यों ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। संदेशखालि में स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है जिसके बाद से यह स्थान सुर्खियों में है। पुलिस ने अब तक तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं और शाहजहां के एक करीबी सहयोगी सहित 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Similar Post
-
कांग्रेस डूबता जहाज नहीं, पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए अलग हुए नेताओं को फिर एकजुट होना चाहिए: राउत
पुणे, शनिवार, 13 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने शनिव ...
-
अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर तलाशी, तृणमूल ने 'राजनीतिक प्रतिशोध' का आरोप लगाया
कोलकाता, शनिवार, 13 जून 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बल ...
-
निर्मला सीतारमण ने उडुपी के श्रीकृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की
उडुपी (कर्नाटक), शनिवार, 13 जून 2026। केंद्रीय वित्त मंत्री निर् ...
