केरल के त्रिशूर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
त्रिशूर (केरल), शनिवार, 24 फ़रवरी 2024। केरल के त्रिशूर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक दिन पहले दो लोगों के पास से कुछ करोड़ रुपये का गांजा और हशीश बरामद किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से दो वाहन जब्त किए गए हैं, जिनमें लगभग 76 किलोग्राम गांजा और 2.8 किलोग्राम हशीश का तेल ले जाया जा रहा था। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी त्रिशूर के मूल निवासी हैं और ओडिशा से मादक पदार्थ ला रहे थे। अधिकारी ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की मादक पदार्थ रोधी एक विशेष टीम ने शुक्रवार देर रात यहां कुथिरन सुरंग के पास आरोपियों को पकड़ लिया।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
