ओडिशा: वाहन के पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत, चार घायल
केंद्रपाड़ा (ओडिशा), सोमवार, 26 फ़रवरी 2024। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में सोमवार को एक कार के सड़क से फिसलकर पेड़ से टकरा जाने के कारण एक रंगमंच समूह की कम से कम तीन महिला कलाकारों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना ओस्तापुर इलाके के पास उस समय हुई जब समूह की कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब रंगमंच समूह के सदस्य नाराणपुर गांव में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कटक लौट रहे थे।
Similar Post
-
दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम की दुकान में लगी आग, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉ ...
-
न्यायालय ने तेजपाल की याचिका पर गोवा पुलिस को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने 2013 के बला ...
-
एसआईआर प्रक्रिया पर फिर से विचार हो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दें: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक ...
