Xiaomi Watch 2 स्मार्टवॉच लॉन्च
Xiaomi ने Xiaomi Watch 2 को MWC 2024 में पेश कर दिया है। कंपनी की ये लेटेस्ट स्मार्टवॉच सर्कुलर डायल के साथ आती है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। Xiaomi Watch 2 Pro से यह थोड़ी अलग बताई गई है। Xiaomi Watch 2 में एल्यूमिनियम बॉडी दी गई है। यह 5 ATM वॉटर रसिस्टेंस फीचर के साथ आती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।
Xiaomi Watch 2 price
- Xiaomi Watch 2 की कीमत 199 यूरो (लगभग 17,800 रुपये) है। स्मार्टवॉच को ब्लैक, और सिल्वर कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है।
Xiaomi Watch 2 specifications
- Xiaomi Watch 2 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें रोटेटिंग क्राउन बटन कंपनी ने नहीं दिया है जैसा कि Watch 2 Pro में देखने को मिलता है। उसकी बजाए इसमें राइट साइड में दो बटन दिए गए हैं। यह 5 ATM वॉटर रसिस्टेंस के साथ आती है। स्मार्टवॉच में 12 चैनल वाली एडवांस्ड हेल्थ मॉनिटरिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही यह ब्लड ऑक्सीजन लेवल को भी ट्रैक कर सकती है। इसके अलावा इसमें फीमेल्स के लिए भी हेल्थ ट्रैकिंग फीचर मौजूद है।
- स्मार्टवॉच में 160 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। आउटडोर एक्टिविटी ट्रैक करने के लिए इसमें बिल्ट-इन जीपीएस मिलता है। प्रोसेसिंग की बात करें तो इसमें Snapdragon W5+ Gen 1 चिपसेट मिलता है। जिसके साथ में 2 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह WearOS पर रन करती है। इसमें 200 से ज्यादा थर्ड पार्टी ऐप्स को इस्तेमाल किया जा सकता है। इमरजेंसी के लिए इसमें फॉल डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है। वॉयस कॉलिंग के लिए इसमें हैंड्स फ्री का ऑप्शन भी है। 495mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आने वाली ये स्मार्टवॉच 65 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकती है।
Similar Post
-
Lava Bold 2 5G हुआ भारत में लॉन्च
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava के Lava Bold 2 5G को शुक्रवार को भारत म ...
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
