दिल्ली के उप राज्यपाल सौर ऊर्जा नीति के क्रियान्वयन में बाधा डाल रहे हैं: आतिशी
नई दिल्ली, बुधवार, 28 फ़रवरी 2024। दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की सौर ऊर्जा नीति में बाधा डाल रहे हैं जिससे कि यह लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले अधिसूचित न हो पाए। आतिशी ने इस मुद्दे को दिल्ली विधानसभा में उठाया और इस मुद्दे पर संवाददाताओं से भी बातचीत की। उन्होंने कहा,‘‘पहले तो उप राज्यपाल फाइल को दबाए बैठे रहे। मैंने खुद उनसे इसके बारे में पूछा। जब फाइल वापस आई तो इसमें कई आपत्तियां थीं। इसके बाद यह इस अधिकारी से उस अधिकारी के पास भटकती रही। इसके पीछे केवल एक ही उद्देश्य है और वह यह कि इसे रोका जाए और लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले यह अधिसूचित न हो पाए।’’ उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आज उप राज्यपाल साहब एक संवैधानिक पद पर होते हुए भी भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने उपराज्यपाल से अपील की कि वह नीति के क्रियान्वयन में देरी का प्रयास न करें। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक उत्कृष्ट नीति है और इससे प्रदूषण में कमी आएगी। कृपया इसमें देरी करने का प्रयास न करें।’’ वहीं उप राज्यपाल कार्यालय ने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
