राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मप्र में सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि मध्य प्रदेश में सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों के मारे जाने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के बड़झर घाट के पास एक वाहन के पलट कर गहरी घाटी में गिर जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है, मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मेरी प्रार्थना है कि इस हादसे में घायल हुए सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों।’
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
