धनखड़ शुक्रवार को जाएंगे कर्नाटक की यात्रा पर
नई दिल्ली, गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को कर्नाटक की यात्रा पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने गुरुवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ एक मार्च को कर्नाटक में धारवाड़ का दौरा करेंगे। इस दौरान श्री धनखड़ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) धारवाड़ के स्थायी परिसर का दौरा करेंगे और मुख्य परिसर, ज्ञान संसाधन एवं डेटा केंद्र (केआरडीसी) और सेंट्रल लर्निंग थिएटर (सीएलटी) का उद्घाटन करेंगे। उपराष्ट्रपति संस्थान में रूफटॉप सोलर पैनल सुविधा की आधारशिला भी रखेंगे। धनखड़ एमएम जोशी नेत्र संस्थान के एक नए सुपर-स्पेशियलिटी नेत्र अस्पताल के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि भी होंगे।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
