राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी संथन का शव श्रीलंका भेजा गया
चेन्नई, शुक्रवार, 01 मार्च 2024। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए श्रीलंकाई नागरिक संथन का शव शुक्रवार को अंतिम संस्कार के लिए श्रीलंका ले जाया गया। उसके वकील पुगाझेंधी ने यह जानकारी दी। संथन उर्फ टी. सुतेनदिराराजा (55) एक श्रीलंकाई नागरिक था और उन सात लोगों में से एक था जिसे 1991 में चेन्नई के समीप श्रीपेरुम्बदूर में पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के जुर्म में 20 वर्ष से ज्यादा की जेल की सजा काटने के बाद 2022 में उच्चतम न्यायालय ने रिहा कर दिया था। संथन के शव को ताबूत में रखकर यहां भारी पुलिस सुरक्षा के बीच विमान से श्रीलंका भेजा गया।
पुगाझेंधी ने बताया कि संथन के शव को श्रीलंका स्थित उसके घर ले जाया जाएगा। संथन को उसके यकृत के काम करना बंद करने के बाद पिछले महीने यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। जब संथन की मौत हुई, उस समय उसका भाई और वकील उसके पास मौजूद थे। मद्रास उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया था कि संथन का शव श्रीलंका ले जाने की प्रक्रिया यथासंभव जल्द से जल्द पूरी करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये जाएं।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
