अब लोगों के लिए शाम छह बजे तक खुला रहेगा राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान
नई दिल्ली, शनिवार, 02 मार्च 2024। राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान अब सोमवार को छोड़कर सभी दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लोगों के लिए खुला रहेगा। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। यह उद्यान 31 मार्च तक जनता के लिए खुला है। यह रखरखाव के लिए सोमवार को बंद रहता है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया, “लोग सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे (अंतिम प्रवेश – शाम पांच बजे) के बीच उद्यान में जा सकते हैं। पहले, यह सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे (अंतिम प्रवेश – शाम 4 बजे) के बीच खुला रहता था।” इसके लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर बुकिंग कराई जा सकती है। राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 12 के निकट स्वयं-सहायता कियोस्क के सुविधा केंद्र पर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक फरवरी को ‘उद्यान उत्सव 2024’ का उद्घाटन किया था और दो फरवरी से अमृत उद्यान को जनता के लिए खोल दिया गया था।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
