निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ ने बंगाल में राजनीतिक दलों के साथ बैठक की
कोलकाता, सोमवार, 04 मार्च 2024। पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) की पूर्ण पीठ ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। आयोग के अधिकारी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए सरकारी अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की पीठ रविवार को कोलकाता पहुंची थी। पीठ में निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल शामिल हैं। एक अधिकारी ने कहा, ”निर्वाचन आयोग की टीम ने सोमवार सुबह 10 बजे से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें शुरू कीं।” अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दलों के साथ बैठकों के बाद आयोग की टीम जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेगी। वे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरिज आफताब से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव बी पी गोपालिका और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार के साथ भी उनकी बैठक होगी। अधिकारी ने बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेना और लोकसभा चुनाव की तैयारियों की निगरानी करना है।
Similar Post
-
शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा की चौखट पर सिर झुकाकर लोकतांत्रिक संस्था के प्रति सम्मान प्रकट किया
बेंगलुरु, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. ...
-
आय से अधिक संपत्ति मामला: उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय पहुंचे राहुल गांधी
नई दिल्ली, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ...
-
मुंबई में भूस्खलन में जान गंवाने वालों की संख्या आठ हुई, बचाव अभियान बंद किया गया
मुंबई, गुरुवार, 13 अगस्त 2026। मुंबई के साकीनाका में हुए भूस्खल ...
