मॉल में दो लोगों की मौत के मामले में मालिकों पर मुकदमा दर्ज
नोएडा, सोमवार, 04 मार्च 2024। थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक मॉल में रविवार को हुई एक घटना में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने मॉल मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मॉल को सील कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ब्लू सफायर मॉल में सुरक्षा उपायों की जांच करने के बाद ही उसे खोला जाएगा। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने बताया कि मॉल की पांचवीं मंजिल पर लगाए गए लोहे के एक ढांचे के गिरने से रविवार को हरेंद्र भाटी और शकील नामक दो लोगों की मौत हो गई थी। डीसीपी ने बताया कि हरेंद्र के पिता राजेंद्र भाटी की शिकायत पर सोमवार को मॉल के मालिक प्रदीप अग्रवाल, शीतल अग्रवाल और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Similar Post
-
कर्नाटक: सीएम डीके शिवकुमार ने भाजपा पर 'वंदे मातरम' विवाद को लेकर अशांति फैलाने का लगाया आरोप
बेंगलुरु, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके ...
-
स्टालिन के अचानक बीमार पड़ने के बाद डीएमके ने 'मुप्पेरुम विझा' कार्यक्रम किया स्थगित
चेन्नई, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। डीएमके ने पार्टी अध्यक्ष एम.के. ...
-
न्यायालय का पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने संबंधी सूरी की याचिका पर विचार करने से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने गाजियाबा ...
