राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजगढ़ के भाटखेड़ी से प्रारंभ
राजगढ़, मंगलवार, 05 मार्च 2024। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ''भारत जोड़ो न्याय यात्रा'' आज सुबह मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाटखेड़ी से प्रारंभ हुयी। यात्रा का रास्ते में जगह जगह स्वागत किया गया है। यात्रा में श्री गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, प्रियव्रत सिंह सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। यात्रा पूर्वान्ह 11 बजे राजगढ़ जिले के सारंगपुर पहुंची, जहां श्री गांधी द्वारा रोडशो किया गया। इसके बाद यात्रा यहां से शाजापुर जिले में प्रवेश करेगी। वहां से मक्सी होते हुए यात्रा उज्जैन के श्रीमहाकाल मंदिर पहुंचेगी, जहां श्री गांधी महाकाल मंदिर में दर्शनार्थ हेतु जायेंगे। इसके बाद वे उज्जैन में रोडशो करेंगे। श्री गांधी की यात्रा कल छह मार्च तक मध्यप्रदेश में है।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
