कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय ने अपने पद से दिया इस्तीफा
कोलकाता, मंगलवार, 05 मार्च 2024। कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा है और उसकी प्रतियां प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ एवं कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवज्ञानम को भेजी हैं। न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय सुबह उच्च न्यायालय में अपने चैंबर में पहुंचे जिसके बाद उनकी ओर से त्यागपत्र भेजा गया। वह दोपहर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं जहां उनके द्वारा अपनी भावी योजना का खुलासा किये जाने की संभावना है। ऐसी अटकले हैं कि वह राजनीति में जायेंगे। न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने रविवार को घोषणा की थी कि वह पांच मार्च को (कलकत्ता उच्च न्यायालय के) न्यायाधीश पद से इस्तीफा दे देंगे।
Similar Post
-
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर को इंडोनेशिया से वापस लाई
चंडीगढ़, शनिवार, 25 जुलाई 2026। पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ...
-
‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण पर पेमा खांडू ने डीआरडीओ को बधाई दी
ईटानगर, शनिवार, 25 जुलाई 2026। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पे ...
-
प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम : कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख
हैदराबाद, शनिवार, 25 जुलाई 2026। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अ ...
