हिमाचल में भूकंप के हल्के झटके
शिमला, मंगलवार, 05 मार्च 2024। हिमाचल प्रदेश के मंडी और लाहौल स्पीति जिलों के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये। मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) के अनुसार, राज्य के मंडी जिले में सुबह करीब 06:56 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गयी। भूकंप का केंद्र मंडी जिले के थुनाग उपखंड में कोयल में 31.57 देशांतर और 77.18 अक्षांश पर पांच किमी की गहराई पर स्थित था। आईएमडी के मुताबिक, सोमवार अपराह्न करीब 01:28 बजे लाहौल स्पीति के बर्फीले क्षेत्र में भी समान तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। इस दौरान, भूकंप का केंद्र 32.15 देशांतर और 77.67 अक्षांश पर पांच किमी की गहराई में स्थित था। कम तीव्रता वाले इस भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई।
Similar Post
-
गहलोत ने कोटा के अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं के इलाज का मुद्दा उठाया
जयपुर, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ...
-
एनएसयूआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बेंगलुरु में प्रदर्शन किया
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय र ...
-
ई-संजीवनी के जरिए ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श लेने वालों में 57 प्रतिशत से अधिक महिलाएं
नई दिल्ली, मंगलवार, 06 अक्टूबर 2026। ई-संजीवनी के जरिए चिकित्सा ...
