इरफान सोलंकी के घर प्रवर्तन निदेशालय का छापा
कानपुर, गुरुवार, 07 मार्च 2024। समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक इरफान सोलंकी के कानपुर स्थित ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापा मारा है। छापेमारी के दौरान वहां लगे सीसीटीवी कनेक्शन को काट दिया गया है। सूत्रों की माने तो छापेमारी लखनऊ जोन के अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को सुबह-सुबह की है। ईडी की टीम ने जाजमऊ स्थित सपा विधायक के आवास पर छापा मारा है। इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने इरफान सोलंकी के भाई अरशद के घर पर भी छापेमारी की है। अरशद सोलंकी से उनके आवास पर पूछताछ चल रही है। ईडी की टीम ने सपा विधायक के परिसर में लगा सीसीटीवी कनेक्शन बंद कर दिया है। गौरतलब है कि कानपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी पिछले एक साल से जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ एक महिला ने प्लाट पर कब्जा करने की मंशा से आगजनी करने का आरोप लगाया है। विधायक इरफान सोलंकी के ऊपर अब तक 17 केस दर्ज हो चुके हैं। राज्यसभा चुनाव के समय सोलंकी ने वोट डालने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, कोर्ट ने उनकी अर्जी को खारिज कर दिया था।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
